मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बताएं आत्मरक्षा के उपाय

लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को पारा के डॉक्टर खेड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया गया।
उप निरीक्षक रीना वर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। डॉक्टर खेड़ा चौकी इंचार्ज सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1076, अन्य नंबर जारी किए गए हैं।
इन नंबरों पर छात्रा या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह की मुश्किल होने पर शिकायत कर सकती है। शिकायतकर्ता अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। महिला पुलिस अधिकारी हमेशा मौजूद रहती हैं।

Related Articles

Back to top button