नई दिल्ली। भारतीय दल ने थाईलैंड में आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 (लेवल-2) टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किए। इसमें 2 स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं।
पलक कोहली ने महिला डबल्स SL3-SU5 वर्ग में जीत कर गोल्ड जीता । इसके अलावा निथ्या सरे ने महिला सिंगल्स SH6 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
पलक कोहली ने अभिजीत सकुजा के साथ मिक्स डबल्स SL3-SU5 में सिल्वर जीता, साथ ही महिला सिंगल्स SL4 में भी रजत पदक हासिल किया। वहीं, नवीन शिवकुमार ने पुरुष सिंगल्स SL4 में और सिवराजन सोलाईमलाई ने पुरुष सिंगल्स SH6 में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा नवीन और जगदीश डिल्ली की जोड़ी ने पुरुष डबल्स SL3-SL4 वर्ग में रजत पदक जीता। नीरज, अल्फिया जेम्स, और सुधर्शन-सिवराजन की जोड़ी ने भी रजत पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को मजबूत किया।
संजना कुमारी, रुथिक रघुपति, सरुमति, रचना, सुधर्शन, रुचि त्रिवेदी, जगदीश डिल्ली, दिनेश राजैया, और दिलेश्वर राव जैसे खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कांस्य पदक जीते। मिक्स और डबल्स मुकाबलों में जतिन आज़ाद, शिवम यादव, आरती, नीरज, अल्फिया जेम्स, और जियोंग जैसी जोड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाए।भारतीय बैडमिंटन संघ और खेल मंत्रालय ने इस बेहतरीन प्रदर्शन पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।