डोली की जगह उठी दुल्हन की अर्थी, मंडप में जाने से पहले आ गई मौत 

गुजरात में शादी की रस्मों के दौरान ही दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शादी के दौरान ही दुल्हन अचानक गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा हेतल की मौत रास्ते में ही हो चुकी थी। हेतल की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। इतनी कम आयु में हार्ट अटैक की घटना से हर कोई हैरान है।
इसके बाद दोनों परिवारों के बुजुर्गों ने एक नया रास्ता निकाला। लोगों ने सोचा कि दूल्हे बने विशाल की बारात अब खाली ना लौटाई जाये। इसके तुरंत बाद हेतल की छोटी बहन को दुल्हन जोड़े में तैयार किया गया और मंडप पर लाया गया। इस तरह विशाल की शादी हेतल की छोटी बहन से संपन्न हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी होने तक हेतल के शव को रखा गया। बारात की विदाई के बाद ही हेतल के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button