डाले के नीचे मिला युवक का शव

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में डाले के नीचे युवक का शव पड़ा मिला । बंथरा थाना के नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में शिव सिंह जनरल स्टोर के पास में शाम करीब 6 बजे  डाले के नीचे बेहोश पड़े युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक की उम्र करीब 40 वर्ष है । अभी उसकी पहचान नहीं हो पा रही है ।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी फोटो पहचान करने के लिए आसपास  के थानों में भिजवा दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button