सड़क पर भरे गन्दे पानी मे लेट कर संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले को घेरा

लखनऊ। शहर का हाल जानने निकले प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले को घेर कर लोगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दिया।नागरिको ने जलभराव व जोक नाले व नालियों, सड़क पर भरे गन्दे पानी मे लेट कर मंत्री को सफाई की हकीकत दिखाई। जिस पर मंत्री ने अधिकारियो को फटकार लगाते हुए  समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर चले गए।
मंत्री सुरेश खन्ना जो कि वर्तमान में लखनऊ जिले के प्रभारी  भी है। शुक्रवार को शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कैंट विधान सभा के गीतापल्ली वार्ड में पहुंचे। जहा बड़ी संख्या में  लोगो ने सड़को पर भरे गन्दे पानी को दिखाने के साथ ही बंद पड़ी नालियों व चोक नालो की हकीकत दिखाते हुए  नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दिया।
गोपाल पुरी के पास मंदिर के सामने  सपा नेता अनिल पासी अन्य साथियों के साथ सड़क पर भरे पानी मे लेटकर नागरिको ने सरकार व नगर विकास की आलोचना की। नागरिको ने वार्ड में सफाई न होने से गंदगी होने के साथ ही अवैध डेरियों की समस्या बतायी। यह देख मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित सभी जॉन अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए शीघ्र जलभराव व नाला नाली व सफाई की समस्या को समाप्त करने के लिए निर्देशित किया। मंत्री ने  सभी नागरिकों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button