Sunday, February 15, 2026
More

    बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी

     लखनऊ। कृष्णा नगर इलाके में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी के लाकर मे रखा जेवरात सहित 45 हजार रूपये नकदी चोरी कर फरार हो गए।
    पड़ोसी की सूचना पर पीड़िता ने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित अलीनगर सुनहरा, शुभम सिटी, पंडित खेड़ा की रहने वाली निवासी गायत्री श्रीवास्तव के अनुसार उसका एक मकान लखनऊ महानगर में स्थित बीते 5 फरवरी को वह अपने घर पर ताला बंद कर दूसरे मकान पर चली गई थी, 12 फरवरी को पड़ोसी ने मकान का दरवाजा खुला होने और घर की लाइटें जलने की सूचना उसे फोन पर जानकारी दी थी।
    पीड़िता के अनुसार चोरों ने उनके घर में रखे आलमारी के लॉकर से कीमती जेवर और 45 हजार रुपये नकद चोरी किए है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को चोरी की धारा में फिर दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी  कैमरे मे फुटेज खंगाल चोरों की तलाश की जा रही है।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular