Friday, February 27, 2026
More

    महोत्सव में आम की लगभग 50 प्रजातियों पर होगी प्रतियोगिता

    आम आधारित संरक्षित उत्पादों पर भी होगा कंपटीशन

     लखनऊ। अवध शिल्पग्राम में 14 से 16 जुलाई तक आयोजित हो रहे आम महोत्सव में 725 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन होगा।
    आम महोत्सव समिति के अवैतनिक सचिव डा0 आर के तोमर ने बताया कि लगभग 50 किस्मों के आम उत्पादकों के बीच प्रतियोगिता होगी।आम आधारित संरक्षित उत्पादों ( अचार, चटनी,  जैम, जूस, मुरब्बा, आदि) के बनाने वालों के बीच कंपटीशन भी होगा। प्रतिभागियों द्वारा तैयार आम के पकवानों पर भी प्रतियोगिता होगी।
    नोडल अधिकारी विजय बहादुर द्विवेदी  द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आम महोत्सव प्रतियोगिता में निजी क्षेत्र के बागवानो ,फल उत्पादकों, पौधशाला संचालकों व आम के संरक्षित उत्पाद बनाने वाले उद्यमी शामिल हो सकेंगे ।सभी क्लास के प्रत्येक वर्ग के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्श व सर्वाधिक प्रदर्शन करता बागवान को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी लोगों को निर्धारित सामान्य निर्देशों का पालन करना होगा।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular