“ई यूनिमार्ट” कंपनी के सहयोग से अपना ऐप बनाकर व्यापारी बेचे अपना उत्पाद

खुद खोल सकेंगे, रिटेल व्यापारी अपना स्टोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल,ओएनडीसी( ओपेन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) एवं आरएआई (  रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के संयुक्त तत्वाधान में “रिटेल ट्रेडर्स कॉन्क्लेव” आयोजित किया गया। जिसमे विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों से लड़ने के लिए व्यापारियों ने कमर कसी तथा प्रतिस्पर्धा की तैयारियां की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा  पौधों में पानी डालकर किया गया।

दी गए जानकारी 

“रिटेल ट्रेडर्स कॉन्क्लेव” में रिटेल सेक्टर के व्यापारियों ने ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म से अपने व्यवसाय को कैसे जोड़े, इसकी जानकारी तथा एमएसएमई में शामिल होने के लाभ की जानकारी प्राप्त की
ओ एन डी सी द्वारा “रिटेल एमएसएमई  एम्पोवेर्मेंट प्रोग्राम” की जानकारी दी गई।
डीजी ट्रेनिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन अनिल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में  “रिटेल ट्रेडर्स कांक्लेव” में मौजूद रहें।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,आरएआई के सीईओ कुमार राजा गोपालन, ओएनडीसी के सीबीओ  शिरीश जोशी, सीईओ थम्पी कोशी ने “रिटेल ट्रेडर्स कॉन्क्लेव” में व्यापारियों को संबोधित किया।

यह भी पड़े

Kanpur Fire Circle में व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है आदर्श व्यापार मंडल :संजय गुप्ता

ओएनडीसी द्वारा “रिटेल एमएसएमई एंपावरमेंट प्रोग्राम” का प्रस्तुतीकरण किया गया। तथा ओएनडीसी से जुड़ी हुई “ई समुदाय”,”गो फ्रूगल” एवं  ई यूनिमार्ट कंपनियों ने रिटेल व्यापारियों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर अपने उत्पादों एवं व्यापार को स्वयं से लाने की जानकारी दी तथा व्यापारियों को एमएसएमई में पंजीकृत होने के लाभों की जानकारी दी गई। ब्याज की दरो में कमी, बिना सिक्योरिटी के लोन प्राप्त करने के बारे में बताया गया।

लाभ उठाए व्यापारी

रिटेल ट्रेडर्स कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में डी जी ट्रेनिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन अनिल अग्रवाल ने बोलते हुए कहा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आकर व्यापारी अपने व्यापार को कई हजार गुना बढ़ा सकते हैं व्यापारियों को e-platform को अपनाना चाहिए तथा ओएनडीसी से जुड़कर एवं उनकी कंपनियों से जुड़ कर उसका लाभ उठाना चाहिए।

व्यापारी नेता कमल अग्रवाल का भूतनाथ मार्केट में अभिनंदन

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर लाएं

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का यह प्रयास है कि रिटेल व्यापारी विदेशी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए मजबूत होकर अपने व्यापार को स्वयं से ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर लाएं। उन्होंने कहा e-commerce व्यापार करने की वर्तमान विधा है इसे सभी व्यापारियों को अपनाना होगा। कॉन्क्लेव में व्यापारियों को स्वयं से अपना ऐप बनाने तथा e-platform तैयार करने के तरीके बताये गये।

विभिन्न ट्रेड के व्यापारी हुए शामिल

कॉन्क्लेव में किराना, रेडीमेड, होजरी ,फार्मेसी, रेस्टोरेंट सहित विभिन्न ट्रेड के व्यापारी शामिल थे।तथा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,जी एस चड्ढा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिण्दर सिंह ,नगर उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी ,महिला इकाई की अध्यक्ष अनिला अग्रवाल, महामंत्री राजीव शुक्ला, आशीष गुप्ता, अमित अग्रवाल ,श्याम सुंदर अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव; अमित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button