Tuesday, July 8, 2025
More

    आलमबाग गुलाब वाटिका में व्यापारियों ने किया  पौधारोपण

    लखनऊ। आलमबाग युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों संग मिलकर सोमवार को चन्दर नगर स्थित गुलाब वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।
    इस अवसर पर आलमबाग युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, वरिष्ठ महामंत्री राजेश बत्रा, महामंत्री राजन सोनकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष तिवारी और विनय मलिक सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।
    इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस दौरान व्यपारी नेता मनीष अरोड़ा ने कहा कि पौधरोपण का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाना है। युवा व्यापार मंडल का यह प्रयास समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद करेगा।
    वहीं इस पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज के अन्य लोगों से भी पौधरोपण करने और पर्यावरण को संरक्षित करने का आग्रह किया।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular