Tuesday, June 3, 2025
More

    व्यापारियों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली

    लखनऊ। “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के बैनर तले व्यापारियों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के पास आयोजित हुआ।

    समस्याओं का समाधान

    इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा की लोकतंत्र में जनता के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है,सभी को मताधिकार के हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा व्यापारियों को चुनाव में जाति धर्म में ना बटते हुए व्यापारी बनकर वोट देना होगा। तभी समस्याओं का समाधान होगा और सरकारे आसानी से व्यापारियों की बात सुनेंगी।
    उन्होंने कहा जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकारो को कोसने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा हमें स्वयं तथा अपने परिजनों एवं परिचितो को अनिवार्य मतदान हेतु जागरूक करना होगा।

    भाषा का प्रयोग

    संजय गुप्ता ने कहा कि चुनाव में व्यापारी अपने परिजनों के साथ वोटों का प्रयोग कर मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में दिखें। उन्होंने कहा राजनीतिक दल एवं सत्ता पर बैठे हुए लोग केवल वोटों की भाषा समझते हैं अतः नागरिकों को इस भाषा का प्रयोग अच्छे तरीके से करना आना चाहिए।
    व्यापारी नेता ने नागरिकों से मताधिकार के समय जाति धर्म की सोच को छोड़कर शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, व्यापार, उद्योग ,एवं देश- प्रदेश के चौमुखी विकास के विषयों को ध्यान में रखते हुए मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की

    यह भी पढ़े-मिल्कीपुर उपचुनाव: भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, सीएम ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना 

    शपथ कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव,नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, प्रिंस कॉन्प्लेक्स के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, कोषाध्यक्ष रवि,लवलेन मार्केट अध्यक्ष मून कमर,कोषाध्यक्ष मोहम्मद गौस अहमद, ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश अवस्थी,

    यह भी पढ़े-कर्तव्य पथ : यूपी की 13 लखपति दीदियां गणतंत्र दिवस पर बनेगीं उदाहरण

    बालागंज के अध्यक्ष संजय जैन ,सत्यनारायण मिश्रा,श्रवण,सत्य नारायण मिश्रा ,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कुमार चड्ढा, नगर उपाध्यक्ष मो.आदिल, नरही बाजार के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ,महामंत्री संजय अग्रवाल,प्रकाश मोहन भार्गव,अभिषेक केसरवानी पत्रकारपुरम उपाध्यक्ष विशाल पाठक, सुनील जी ,कनकलता, यामिनी,आर.एन गिरी,सेवक,राजू आदि व्यापारी शामिल थे

    RELATED ARTICLES

    Most Popular