होली पर्व पर परिवहन निगम ने अर्जित किया को कुल 105 करोड़ रुपये

बसों का संचालन 03 मार्च 2023 से 08 मार्च 2023 तक किया गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर प्रदेश में होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त बसों का संचालन 03 मार्च 2023 से 08 मार्च 2023 तक किया गया। इस संचालन से परिवहन निगम को 105 करोड़ रुपये आय अर्जित हुई,जो कि विगत वर्ष की आय से लगभग 12 करोड़ रू० अधिक रही।
यह जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक परिवहन निगम संजय कुमार ने बताया कि पूर्व की समान्नतर अवधि से 85 लाख यात्रियों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि औसतन प्रति दिन 10800 बसें संचालित की गई । औसत आय प्रति बस प्रति दिन 13900 रू० रही जो कि विगत वर्ष 7800 रू० थी।
एमडी परिवहन निगम ने बताया कि सभी अधिकारियों द्वारा सतत् परिश्रम करके यात्रियों को 24 घंटे परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी गयी। जिससे कि प्रदेशवासी अपने घर पहुंच कर त्योहार मना सकें।
उन्होंने बताया कि विगत दिवस दिनांक 04 मार्च 2023 को 75 राजधानी बस सेवा एवं 39 साधारण बस सेवा परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुए, इससे परिवहन निगम को यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बहुत सुविधा हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button