अंतरराज्यीय बस सेवा के संचालन से एक अरब से अधिक की आय
लखनऊ। प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए बसों के संचालन के क्षेत्र में कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए राजधानी से बस सेवाएं संचालित की जाएंगी।परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया की अंतरराज्यीय बस सेवा के संचालन से एक अरब से अधिक की आय उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को हुई है।
यह भी पड़े- परिवहन निगम में सुनिश्चित रोजगार योजना के तहत दिया जा रहा है प्रशिक्षण
हो रहा 2326 बसों का संचालन
परिवहन मंत्री ने बताया कि यूपीएसआरटीसी प्रदेश के विभिन्न जनपदों व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा 08 राज्यों एवं नेपाल के बीच अंतरराज्यीय/अंतर्राष्ट्रीय बस सेवा का संचालन भी किया जाता है। इसमें दिल्ली,उत्तराखंड,राजस्थान,हरियाणा,मध्य प्रदेश, बिहार,चंडीगढ़/ पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं नेपाल शामिल है। जसके परिवहन में कुल 2326 बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों के संचालन से अगस्त 2023 में कुल एक अरब दो करोड़ 38 लाख 78 हजार 430 रुपये की आय उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को हुई है।
यह भी पड़े-मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में मिलेगा दस लाख तक का लोन
पर्यटन का भी लुफ्त ले
परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अन्य राज्यों से यात्री धार्मिक एव ब्यक्तिगत कार्यों से आते रहते हैं। साथ ही प्रदेश के निवासी भी अन्य राज्यों में धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यों से जाते रहते हैं। अपने देश एवं प्रदेश के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम प्रदेश के अंदर और प्रदेश से लगे राज्यों के मध्य बसों का संचालन किया जाता है। जिससे कि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। इन राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का अनुबंध है। प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों को भी प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के साथ जोड़ा जाएगा। जिससे कि लोग इन धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों पर जाकर वहां धार्मिक व ब्यक्तिगत कार्यों के साथ ही पर्यटन का भी लुफ्त उठा सकें।