ट्रिपल सेवन ने स्मैश क्लब को 123 रनों से रौंदा

लखनऊ । मैन आफ द मैच केपी सिंह (79) , अनिल सिंह (50) की शानदार बल्लेबाजी के बाद दीपक तनेजा (3 विकेट ) की उपयोगी गेदबाजी से ट्रिपल सेवन क्लब ने द्वितीय श्री राजेश सिंह मेमोरियल नाइट कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में स्मैश क्रिकेट क्लब को 123 रन से रौंद दिया।

पार्थ रिपलिक मैदान पर बुधवार रात खेले गए मैच में ट्रिपल सेवन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 230 रन बनाये। टीम को सलामी बल्लेबाज गुरबिंदर सिंह ने 32 व संजीव सिंह ने 24 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी ।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। इसके बाद केपी सिंह ने 35 गेंद पर 10 चौके व 4 छक्के की मदद से 79 की धमाकेदार पारी खेली। उनका साथ देते हुए हुए अनिल सिंह ने 35 गेंद पर 2 चौके व 3 छक्के से 50 रन बनाते हुए अर्धशतक जड़ा। स्मैश क्रिकेट क्लब से संदीप ने 4 विकेट हासिल किए। नरेंद्र जीत सिंह को 2 जबकि मुकेश को एक विकेट मिला।

जवाब में स्मैश क्रिकेट क्लब लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 107 रन ही बना सका। सलामी बल्लेबाज अजय ने 29 गेंदों पर 5 चौके से 31 रन बनाये। उनके अलावा पीयूष ने 16 और गोल्डी सिंह ने 14 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ट्रिपल सेवन क्रिकेट क्लब से दीपक तनेजा ने 3 जबकि वरुण श्रीवास्तव ने 2 विकेट झटके। आनंद शास्त्री व अनीश ओबराय को 1-1 विकेट मिले।

Related Articles

Back to top button