यात्रियों का सामान चुराने में दो गिरफ्तार

लखनऊ। जीआरपी ने यात्रियों का सामान चुराने में दो आरोपिओं को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

यह भी पड़े-R-wallet द्वारा अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3% की बचत 

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम विकास पाण्डेय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार थाना जीआरपी चारबाग के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल उ0नि0 फनीश कुमार सिंह चौकी प्रभारी जीआरपी एनईआर,हे0का0 घनश्याम गुप्ता,रमेश चन्द्र यादव,का0 राजन त्रिपाठी ने गौतम अग्रवाल निवासी 18 सी रेलवे क्वॉटर प्लांट डीपो थाना मुगलसराय जनपद मुगलसराय व वीरेन्द्र पाण्डेय निवासी बुखारी टोला खीरी टाऊन जनपद लखीमपुर खीरी को सर्कुलेटिंग एरिया पानी का पम्प बहद् थाना जीआरपी चारबाग से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से भिन्न-भिन्न कम्पनी के तीन मोबाइल बरामद किये गये। जिनके कीमत 45 हजार रूपये है।

यह भी पड़े-नकली नोटों के तस्कर को एटीएस ने वाराणसी से पकड़ा 

अपराध का तरीका

अभियुक्तगण बहुत ही शातिर किस्म के चोर है जो ट्रेनो मे यात्रियों के ट्रेन मे चढते समय व ट्रेन मे सो जाने पर मोबाइल व अन्य सामान की चोरी करते है । अभि0 गौतम अग्रवाल व अभि0 वीरेन्द्र पाण्डेय ने पूछताछ मे बताया कि हमलोग ट्रेनों मे यात्रियों के सो जाने पर व ट्रेनों मे यात्रियों के चढते समय मोबाइल व अन्य सामान की चोरी करते हैं और चोरी के मोबाइलों को चलते फिरते राहगीरो को बेच देते है चोरी के मोबाइलों को बेचने आये थे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button