चेन लूट में शामिल दो लुटेरे गिरफ्तार

लखनऊ। महिला की चेन लूट कर भागे दो लुटेरों को आशियाना थाने व पूर्वी जोन की क्राइम टीम ने संयुक्त टीम ने गिरफ्तार करने के साथ लूट की चेन बरामद किया है।
आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि डॉ० भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के गेट नम्बर 2 के पास बिजनौर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन से दो शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। जिनकी घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज मिले थी। जिसके आधार पर लूट की घटना में शामिल बाइक नम्बर यूपी 70 डी एस 6886 संग लुटेरे के पास से लूट की चेन बरामद किया है।
पूछताछ में पकड़े गए शातिर लुटेरों ने अपना परिचय जितेन्द्र पाल निवासी बाराबिरवा पिकैडली होटल थाना कृष्णानगर व शिवम सिंह निवासी ग्राम बरहा थाना खीरो जनपद रायबरेली के रूप में दिया है। आरोपियों ने रजनीखण्ड शारदा नगर निवासी सरस्वती डे के गले से बीते 23 अक्टूबर की शाम पीछे से झपट्टा मार कर चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लुटेरों के खिलाफ आशियाना थाने सहित पीजीआई थाना में मुकदमा दर्ज है। लुटेरों का आपराधिक इतिहास तलाशा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button