दो तस्कर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

Manoj Kumar Yadav 

लखनऊ । मोहनलालगंज पुलिस ने सोमवार को अवैध कच्ची शराब की धरपकड़ के लिये अभियान चलाकर जबरैला पुल के पास से दो तस्करों को चालीस ली०अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया सोमवार को अवैध कच्ची देशी शराब की धरपकड़ के लिये चलाये गये अभियान में सिसेंडी चौकी इंचार्ज विजय कुमार सरोज ने पुलिस टीम के साथ जबरैला पुल के पास से चेकिंग के दौरान दो तस्करों को चालीस ली०अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम पवन कुमार पुत्र राम खेलावन और दिनेश कुमार पुत्र रामलाल निवासीगण ग्राम रंजीतखेड़ा मजरा हरदी थाना मौरावां उन्नाव बताया। पुलिस ने तस्करों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है‌‌‌।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button