पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में यूनिटी कालेज अव्वल

  • मोहम्मद रिजवी व मोहम्मद अमान को स्वर्ण, यश सैनी को रजत पदक

लखनऊ। यूनिटी कालेज के मल्टीपरपज हाल में गुरुवार को आयोजित जिला पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में यूनिटी कालेज ने पहले दिन बालकों के तीन भार वर्गों की प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर दबदबा बनाया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, विशेष जांच चन्द्र प्रकाश, आईपीएस, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व आये हुए अतिथियों का स्वागत कालेज के सचिव नजमुल हसन रिजवी ने किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता की शुरुआत प्रतियोगिता के प्रतिभागी से पंजा लड़ाकर की।


इस मौके पर कालेज के कार्यालय प्रबंधक शाहीद हुसैन के अलावा, विवेक श्रीवास्तव, असलम खान चीफ रेफरी, अनवर हुसँैन, राजेश गुप्ता, सुमन चौधरी, राघवेन्द्र मिश्रा और हक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


प्रतियोगिता के पहले दिन बालक जूनियर वर्ग में तीन भार वर्गों में मुकाबले खेले गये। जिसमें यूनिटी कालेज के मोहम्मद रिजवी, मोहम्मद विजेन्द्र रावत (रजत पदक), अमैकस अकादमी, प्रांजल गुप्ता (कांस्य पदक) अमैकस अकादमी।

बालक वर्ग- सब जूनियर : 55 किग्रा – मोहम्मद अमान काजिम (स्वर्ण पदक) यूनिटी कालेज।

बालक वर्ग सब-जूनियर : 70 किग्रा – अनुराग (स्वर्ण पदक) अमैकस अकादमी, यश्स सैनी (रजत पदक) यूनिटी कालेज।

Related Articles

Back to top button