रजत यादव की घातक गेंदबाज़ी से यूनिटी क्रिकेट अकादमी जीता

  • डॉ. अखिलेश दास टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच चैंपियंस क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया

लखनऊ, खेल संवाददाता।   मोहनलालगंज के सूर्या ग्राउंड में चल रहे डॉ. अखिलेश दास टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 के दूसरे मुकाबले में यूनिटी क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हरा दिया। रजत यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

चैंपियंस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो कि गलत साबित हुआ। पूरी टीम सिर्फ 33 रन पर सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। सौरभ कुमार ने 8 रन और अरुण पी सिंह ने नाबाद 3 रन बनाए। टीम ने 14 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवा दिए। यूनिटी क्रिकेट अकादमी की ओर से रजत यादव ने 3 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिटी क्रिकेट अकादमी ने सिर्फ 7 ओवरों में 1 विकेट खोकर 34 रन बना लिए और आसानी से मैच जीत लिया।सैयद अरमान ने नाबाद 23 रन और सैयद अकबर ने नाबाद 4 रन बनाए।

यह भी पढ़ें : संदीप क्रिकेट एकेडमी को अभिषेक-सलमान ने दिलाई जीत

Related Articles

Back to top button