Sunday, December 7, 2025
More

    यूपी ग्रेस फ्लिर्क्स ब्रदर्स, राउंड ग्लास पंजाब व हॉकी हरियाणा जीत के साथ सेमीफाइनल में

     लखनऊ। मेजबान यूपी ग्रेस सहित फ्लिर्क्स ब्रदर्स हरियाणा, राउंड ग्लास पंजाब व हॉकी हरियाणा ने 33वीं आल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर बालक (अंडर-14) प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।वही यूपी की ब्लू टीम का अभियान हार के साथ खत्म हो गया। टूर्नामेंट हरियाणा व फ्लिर्क्स ब्रदर्स हरियाणा और यूपी ग्रेस  व राउंड ग्लास पंजाब के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा। केडी सिंह बाबू स्मारक सोसायटी के तत्वावधान में गोमती नगर के विजयंत खंड स्थित पद्मश्री मो. शाहिद सिंथेटिक टर्फ स्टेडियम पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में क्वार्टरफाइनल में पिछली उपविजेता यूपी ग्रेस ने रॉयल हॉकी पंजाब को एकतरफा 6-0 गोल से हराया।
    इसके बाद अबू हुजैफा ने 16वे मिनट में  साथी खिलाड़ी से मिले पास पर गोल दाग टीम को बढ़त 2-0 कर दी।  तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद चौथे क्वार्टर में यूपी ग्रेस की ओर से सुल्तान ने 50वे मिनट में और अबू हुजैफा ने 52वे मिनट में एक-एक गोल दागा। दूसरी ओर मोहम्मद फराज ने 56वे व 59वे मिनट में दो गोल किये।पहले क्वार्टरफाइनल में पिछली विजेता फ्लिर्क्स ब्रदर्स हरियाणा ने यूपी ब्लू को एकतरफा 5-0 गोल से मात दी।
     फ्लिर्क्स ब्रदर्स से जसकीरत ने दूसरे व 10वे मिनट में मैदानी गोल दागे।  इसके बाद अंशप्रीत ने 30वे व 35वे मिनट में मिले गोल को पेनल्टी कार्नर को गोल  में बदला।  वही 47वे मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर पर जसकीरत ने अपना तीसरा गोल दागा।चौथे क्वार्टरफाइनल में राउंड ग्लास पंजाब की जीत में पेनाल्टी कार्नर स्पेशलिस्ट की अहम् भूमिका रही जिसके सहारे टीम ने नवल टाटा ओडिशा को 2-0 से हराया।
    ये मैच काफी रोमांचक रहा जिसमे दोनों ही टीम पहले दो क्वार्टर में काफी मशक्कत के बाद भी गोल नहीं दाग सकी।  तीसरे क्वार्टर में विरोधी टीम के खिलाड़ी की गलती से राउंड ग्लास पंजाब को 39वे मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला।  इस मौके पर निखिल तेजी से गेंद को लेकर आगे बढे और ऐसा करारा शॉट खेला कि विरोधी गोलकीपर देखता रह गया।  इसके बाद राउंड ग्लास पंजाब को 55वे मिनट में मिले पेनाल्टी स्ट्रोक पर भी निखिल ने गोल दाग टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

    एक अन्य क्वार्टरफाइनल में हॉकी हरियाणा ने नीलगिरि हॉकी अकादमी को 15-0 गोल से हराया।  टीम की जीत में संजय ने अकेले चार गोल दागे।  इसके  अलावा नितेश ने व प्रिंस ने 3-3 गोल जबकि रोनित व योगेश ने 2-2 गोल एवं आर्यन ने एक गोल किया।  इस टूर्नामेंट का फाइनल 5 मार्च को खेला जायेगा जिसमे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कार वितरित करेंगे।
    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular