गोला फेंक में विशाल अव्वल, राज कुमार दूसरे व उज्ज्वल तीसरे स्थान पर

लखनऊ। एसएसजेडी इंटर कॉलेज की वार्षिक खेल समारोह की गोला फेंक स्पर्धा में विशाल यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। राज कुमार दूसरे और  उज्ज्वल बाजपेयी तीसरे स्थान पर रहे। फैजुल्लागंज स्थित एसएसजेडी इंटर कॉलेज में मनीषा मानवोत्थान संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक खेल का मंगलवार को समापन हुआ।

खेल खेल में बौद्धिक, मानसिक व शारीरिक विकास करना और वसुधैव कुटुंबकम की भावना के उद्देश्य के साथ आयोजित इस आयोजन में स्लो साइकिलिंग, बैडमिंटन कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक समेत कई स्पर्धाएं हुई। कबड्डी में अफजल टीम अव्वल रही जबकि खो-खो में चांदनी गुप्ता टीम ने खिताबी सफलता अर्जित की।

प्राइमरी वर्ग की म्यूजिकल चेयर में प्रथम अनुष्का चौधरी, द्वितीय भविष्य और  तृतीय आराध्या वर्मा रहीं। कलेक्ट टॉयज रेस में रवि पहले, अनूप मिश्र द्वितीय और  मो.अफजल तीसरे नंबर पर रहे। रिले रेस में प्रथम रिजवान खान, द्वितीय आसिफ और  तृतीय यश राठौर रहे। जूनियर वर्ग की स्लो साइकिलिंग स्पर्धा में प्रथम उत्कर्ष, द्वितीय अमन विश्वकर्मा और तृतीय विराट सिंह रहे। बैडमिंटन में सैफ अंसारी ने खिताबी सफलता हासिल की। विद्यालय के निदेशक डा.जे. पी.मिश्र, प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा, प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार मिश्र ने सफल प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button