Wednesday, October 22, 2025
More

    स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

    लखनऊ। स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं नेतृत्व को मजबूत करने के लिये प्रदेश स्तर पर नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन जिला, मण्डल एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वच्छोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के प्रयासों को पहचान कर सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वच्छता  के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रत्येक जोन की पांच महिलाओं को नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ हॉल मे आयोजित एक कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार एवं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

    मेहरून्निशा, प्रेरणा स्वयं सहायता समूह (तीन वर्ष से स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य), नीलोफर पत्नी सूरज सिंह, कामयाबी स्वयं सहायता समूह (बेकार वस्तुओं से सजावटी वस्तुए बनाना), अंजलि सिंह, जूट आर्ट स्वयं सहायता समूह (जूट के सामान बनाकर अन्य महिलाओ को रोजगार प्रदान करना), सुशीला शुक्ला जीवन ज्योति समूह (गोमती सफाई अभियान में भागीदारी), मंजू प्रकाश प्रियदर्शिनी स्वयं सहायता समूह, (महिलाओं एवं विद्यार्थियों को बेकार वस्तुओं से उत्पादन बनाने का प्रशिक्षण देने का कार्य) ।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular