लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने महिला रेल कर्मचारियों को विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा के लिये के सम्मानित किया। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में ’दिलकुशा हेरिटेज अधिकारी क्लब’ बन्दरियाबाग, में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न विभागों में कार्यरत 21 महिला रेल कर्मचारियों को रेलवे में उनकी 20 वर्ष पूर्ण किये जाने तथा कार्य के दौरान विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा के लिये सम्मानित किया किया।
यह भी पड़े
महिला की तत्परता से railway ने वसूले एक करोड़
21 महिला कर्मचारी सम्मानित
जिसमे पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा रूबी राय ने मालती देवी, कलीमुन निशा, रीना सक्सेना, पूनम बाजपेई, बीना श्रीवास्तव, निधि निगम, अलका भट्ट, निर्मला बिष्ट, संजना गुप्ता, सोनिया थकंचन, अर्चना दास, किश्वर सुलताना, बन्नो, सपना घोष, सरोज तिवारी, अनीता देवी, सुनीति बाला, शमा खान, पूजा मिश्रा, रेशमा देवी एवं रीता डे को प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होने पुरस्कार प्राप्तकर्ता महिला कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वाह्न के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी। पुरस्कार प्राप्तकर्त्ताओं में खलासी, लेखा सहायक, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, चिकित्सा परिचारक, एम.सी.एम, टी.सी.एम, अवर लिपिक एवं मुख्य नर्सिग अधीक्षक आदि महिला कर्मचारी सम्मिलित थी। जिनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा से रेल की कार्यप्रणाली एवं तकनीकी सूझबूझ से आर्थिक स्वावलम्बन में बढ़ोत्तरी हुई है।
यह भी पड़े
प्रदेश की हर बेटी को ‘रानी लक्ष्मीबाई’ बनाएगी योगी सरकार
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष नीतू सोमवंशी, रीना यादव एवं सुनीता तथा अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव इला सिंह ने किया।