प्रतियोगिता का आयोजन 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद क्रीड़ा संकुल में हो रहा है। प्रयागराज की ममता ने 33:27.47 सेकेंड में रेस पूरी कर रजत पदक जीता, जबकि लखनऊ की रंजना देवी पटेल 39:06.41 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।

मेरठ जोन के खिलाड़यों ने लगाया स्वर्णिम चौका
उजाला की शानदार जीत के साथ ही मेरठ जोन की झोली में कुल चार स्वर्ण पदक आए। पुरुष 10000 मीटर दौड़ में बलराम, पुरुष 20 किमी साइक्लिंग में सैयद बुरहान अली और महिला 800 मीटर रेस में शिवानी हुड्डा ने मेरठ के लिए स्वर्ण पदक हासिल किए।
लखनऊ जोन की जोशिका, रविंद्र व इरफान का दबदबा
लखनऊ जोन के लिए भी पहला दिन सफलता से भरा रहा। महिला 200 मीटर में जोशिका, पुरुष 200 मीटर में रविंद्र पासवान और पुरुष 800 मीटर में इरफान ने स्वर्ण पदक जीतकर ज़ोन का मान बढ़ाया।
उद्घाटन समारोह में शामिल हुए आईजी पीएसी
प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय, आशुतोष कुमार (आईपीएस) द्वारा किया गया। इस मौके पर आयोजन सचिव किरीट राठौर (डीआईजी पीएसी, लखनऊ) और सह आयोजन सचिव अनूप कुमार सिंह (सेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी) ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

अन्य प्रतिस्पर्धाओं में विजेता
पुरुष 20 किमी साइक्लिंग: प्रथम – सैयद बुरहान अली (मेरठ), द्वितीय – रवि कुमार (पीएसी पश्चिम), तृतीय – सुनील साहनी (पीएसी मध्य)
पुरुष 10000 मीटर दौड़: प्रथम बलराम (मेरठ), द्वितीय – देवेंद्र सिंह, सौरभ को तृतीय स्थान।
महिला 15 किमी साइक्लिंग: प्रथम – मायावती (गोरखपुर), द्वितीय – अनीता मिश्रा (प्रयागराज), तृतीय – शीतल चतुर्वेदी (गोरखपुर)।
महिला 200 मीटर दौड़: प्रथम – जोशिका (लखनऊ), द्वितीय – टीना (मेरठ), तृतीय – योगेश कुमारी (मेरठ)।
पुरुष 200 मीटर दौड़: प्रथम – रविंद्र पासवान (लखनऊ), द्वितीय – मोहित (मेरठ), तृतीय – अमित तिवारी (लखनऊ)।
पुरुष 800 मीटर दौड़: प्रथम – इरफान (लखनऊ), द्वितीय – सुल्तान (वाराणसी), तृतीय – सूरज यादव (लखनऊ)।
महिला 800 मीटर दौड़: प्रथम – शिवानी हुड्डा (मेरठ), द्वितीय – स्नेहलता यादव (लखनऊ), तृतीय – दीपा (मेरठ)।

