लखनऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के सरसावा स्टेशन पर करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव 08 से 10 मार्च तक प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस सरसावा स्टेशन पर 01.07 बजे पहँुचकर 01.08 बजे छूटेगी। तो 14523 मुजफ्फरपुर-अम्बाला एक्सप्रेस सरसावा स्टेशन पर 07.22 बजे पहँुचकर 07.23 बजे छूटेगी।
जबकि 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस सरसावा स्टेशन पर 10.38 बजे पहँुचकर 10.39 बजे छूटेगी। वहीं 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस सरसावा स्टेशन पर 10.38 बजे पहँुचकर 10.39 बजे छूटेगी। इसी क्रम में 14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस सरसावा स्टेशन पर 10.52 बजे पहँुचकर 10.53 बजे छूटेगी। 14618 अमृतसर-बनमंखी जनसेवा एक्सप्रेस सरसावा स्टेशन पर 12.24 बजे पहँुचकर 12.25 बजे छूटेगी। 15011 लखनऊ जं.-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस सरसावा स्टेशन पर 12.57 बजे पहँुचकर 12.58 बजे छूटेगी। 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस सरसावा स्टेशन पर 14.29 बजे पहँुचकर 14.30 बजे छूटेगी।