Wednesday, May 14, 2025
More

    वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्र शेखर शुक्ला ‘बेबी भइया’ को परशुराम समिति के अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

    जयसिंहपुर। भगवान परशुराम विप्र उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने सदर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड जयसिंहपुर अंतर्गत ग्राम रेवारी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय चन्द्र शेखर शुक्ला उर्फ’बेबी भइया’ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    आप को बता दें कि समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहने वाले चंद्र शेखर शुक्ल उर्फ बेबी भइया (63) का बुधवार देर रात मुंबई में निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    शनिवार को भगवान परशुराम विप्र उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष ने स्वर्गीय शुक्ला जी के आवास पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

    वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय चन्द्र शेखर शुक्ला उर्फ’बेबी भइया’ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते भगवान परशुराम विप्र उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ।

    जितेंद्र दुबे ने कहा, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    इस मौके पर अमित तिवारी, रिंकू शुक्ला, विजय दुबे सहित भगवान परशुराम विप्र उत्थान सेवा समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

     

    RELATED ARTICLES

    Most Popular