Wednesday, October 22, 2025
More

    14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता 8 से 11 सितंबर दिल्ली में

    लखनऊ। 14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 8 सितंबर से 11 सितंबर तक किया जा रहा है संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आवास पर बृहस्पतिवार को भेंट की और प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया।

    प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो 1 से 8 नवंबर को बाली इंडोनेशिया में आयोजित 8वीं वर्ल्ड वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    चार दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न 27 प्रदेशो से किड्स, सब जूनियर ,जूनियर व सीनियर आयु वर्ग में 6 साल से लगभग 35 वर्ष आयु के लगभग 700 खिलाड़ी विभिन्न 56 भार वर्गो में फाइट मुकाबले और प्रदर्शन कारी विधाओं में प्रतिभाग करेंगे।
    राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व विशेष वार्षिक आम सभा एवं कार्यकारिणी चुनाव का आयोजन भी किया जा रहा है।
    राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन 5 सितंबर को बाज अकैडमी बालागंज में किया जाएगा।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular