- छठीं एशियन महिला क्लब लीग हैंडबॉल चैंपियनशिप में करेगी प्रतिभाग
- निधि शर्मा टीम की कप्तान, मेनिका होंगी उपकप्तान
नई दिल्ली : अलमाटी (कजाखिस्तान) में होने वाली छठीं एशियन महिला क्लब लीग हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय महिला हैंडबॉल टीम का कप्तान निधि शर्मा और उपकप्तान मेनिका को बनाया गया है। आगामी 14 से 20 जून 2023 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए भारतीय महिला हैंडबॉल टीम मंगलवार को कजाखिस्तान पहुंच गयी। भारतीय टीम के दल प्रमुख डा.आनन्देश्वर पाण्डेय बनाए गए है।
भारतीय महिला हैंडबॉल टीम
निधि शर्मा (कप्तान), मेनिका (उपकप्तान), मिताली शर्मा, दीक्षा कुमारी, प्रियंका ठाकुर, खुशबू आचार्य, रेखा, ज्योति मीना, ऐरांटा मीना, अक्षया, अक्सा सनी, शालिनी ठाकुर, आशा रानी, भावना।
आफिशियल :-
मुख्य कोच : सचिन चौधरी, कोच : साइरिल डिसूजा, मैनेजर : शिवबचन प्रजापति, असिस्टेंट मैनेजर : अजय कुमार जायसवाल, हेड ऑफ डेलीगेशन : डा: आनन्देश्वर पाण्डेय।