Thursday, July 31, 2025
More

    थाईलैंड में एशियन चैंपियनशिप पैरा बैडमिंटन में नितेश कुमार का जलवा, भारत ने जीते 27 मेडल

    थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप पैरा बैडमिंटन 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण,10 रजत और 13 कांस्य पदक के साथ कुल 27 मेडल जीते।

    स्वर्ण पदकों में नितेश कुमार ने किया कमाल
    नितेश कुमार इस प्रतियोगिता के सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी साबित हुए। उन्होंने पुरुष सिंगल्स SL3 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने तुलसीमति मुरगेसन के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 और सुखांत कदम के साथ मेंस डबल्स SL3-SL4 में भी स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मनीषा रामदास ने महिला सिंगल्स SU5 वर्ग में देश को एक और स्वर्ण पदक दिलाया।

     भारतीय खिलाड़ियों ने 10 रजत व 13 कांस्य पदक जीते
    भारतीय खिलाड़ियों ने कई वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 रजत पदक अपने नाम किए। इनमें कृष्णा नागर और नित्या की जोड़ी, मंदीप कौर, पलक कोहली, सूर्यकांत यादव, निथ्या श्री, रचना पटेल और मनीषी जोशी जैसी नाम शामिल हैं। वहीं 13 कांस्य पदक भी मिले। इनमें मनीषी जोशी, कृष्णा नागर, नवीन शिवकुमार, उमेश विक्रम कुमार, प्रेमा आले, अल्फिया जेम्स, और कई अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

    भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच द्रोणाचार्य अवार्डी पद्मश्री गौरव खन्ना ने एशियन चैंपियनशिप में टीम की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बीडब्लूएफ स्तर की प्रतियोगिता में व्हीलचेयर श्रेणी में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा यह पहली ऐतिहासिक जीत है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular