मोहनलालगंज में भाजपा समेत सभी दलों ने प्रचार में झोकी ताकत

Manoj Kumar Yadav

लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा सीट जितने के लिये भाजपा सहित सभी दलो के प्रत्याशी ने रविवार को प्रचार में पूरी ताकत झोक दी है ओर गाॅव-गांव तूफानी दौरा कर मतदाताओं को रिझाने में जुटे है।भाजपा प्रत्याशी अमरेश रावत ने मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी व वरिष्ठ अधिवक्ता शिव अटल सिंह व कार्यकर्ताओ के साथ रविवार को कार्यकर्ताओ संग मऊ गांव पहुंचकर डोर टू डोर कैम्पनिंग कर बुजुर्ग, महिलाओ, युवाओ से मिलकर भाजपा को वोट देने की अपील की‌।
जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने जबरौली, इचवलिया, हरदोईया, भदुवा, घोड़सारा, मितौली सहित दर्जनो गांवो में पहुंचकर कैम्पेनिंग कर अपने लिये वोट मांगे।वही बसपा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार पासी(बब्लू) ने कार्यकर्ताओ संग गोसाईगंज,अमेठी ,खुर्दही कस्बो में दुकानदारो सहित ग्रामीणो से जनसम्पर्क कर अपने लिये वोट मांगे।बसपा प्रत्याशी ने निगोहाॅ, पुरहिया, खुदीखेड़ा, शेखपुर, नदौली, करनपुर, मीरखनगर, कांटा करौदी, हसनपुर, छतौनी गांवो में पहुंचकर ग्रामीणो से जनसम्पर्क कर वोट मांगे।सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज, आप प्रत्याशी सूरज वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी ममता चौधरी ने कार्यकर्ताओ संग दर्जनो गांवो का दौरा कर अपने-अपने लिये वोट मांगे।वही निर्दलीय प्रत्याशी भी समर्थको संग गांवों में जाकर वोट मांग रहे है।

Leave a Reply

Back to top button