Friday, January 16, 2026
More

    सेंट मोनिका स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आराध्या और मोहसिन ने मारी बाजी

    लखनऊ। सेंट मोनिका स्कूल, लखनऊ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन बुधवार को बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में आराध्या यादव और मोहसिन ने पहला स्थान हासिल कर फर्राटा चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

    इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय (निदेशक, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया) और विशिष्ट अतिथि ग्रैंडमास्टर अभय सिंह राठौर (ताइक्वांडो, नाइंथ डैन ब्लैक बेल्ट, अमेरिका) ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

    बालिका 100 मीटर दौड़ में आराध्या यादव पहले, प्राची उपाध्याय दूसरे और सृष्टि तीसरे स्थान पर रही। वहीं, बालक वर्ग में मोहसिन पहले और मोहम्मद अनस दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में बालकों में आयुष कुमार ने पहला, मोहम्मद सैफ ने दूसरा और ताहा कफील ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में सारा पहले, प्रीति दूसरे और अपर्णा तीसरे स्थान पर रही।

    प्रतियोगिता का आयोजन प्रशासक श्रीमती लतिका एवं श्री फिलिप द्वारा शानदार तरीके से किया गया। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनकी कड़ी मेहनत और खेलों के प्रति समर्पण की सराहना की गई।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular