उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद ने बालक युगल में जीता स्वर्ण पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद ने भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित 47वीं इंटर जोनल-इंटर स्टेट एवं जूनियर (अंडर-19) नेशनल चैंपियनशिप में बालक युगल का स्वर्ण पदक जीता।
गत 19 से 25 नवंबर 2024 तक  खेली गई इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद ने अपने राजस्थान के जोड़ीदार संस्कार सारस्वत के साथ फाइनल में मिथिलेश पी.कृष्णन व ए.मुरुगन को 21-16, 21-19 से हराकर स्वर्णिम सफलता हासिल की।
उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले अर्श मोहम्मद की सफलता पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.नवनीत सहगल, चेयरमैन विराज सागर दास, सचिव सुधर्मा सिंह एवं उपाध्यक्ष अरुण कक्कड़ ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button