जापान ने जीता एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप-2024 का खिताब

नई दिल्ली। जापान ने एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप-2024 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। 3 से 10 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित इस चैंपियनशिप के रोमांचक फाइनल में जापान ने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को 25-24 से हराया।

इस जीत के साथ जापान ने दक्षिण कोरिया के सात बार लगातार चैंपियन बनने के सिलसिले को तोड़ते हुए अपना दूसरा खिताब जीता।

कजाखिस्तान ने कांस्य पदक जीता : तीसरे स्थान के मुकाबले में कजाखिस्तान ने ईरान को 28-22 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह कजाखिस्तान का इस प्रतियोगिता में दूसरा कांस्य पदक है।

समापन समारोह के दौरान हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

जापान की इस जीत ने टीम के प्रदर्शन को नई ऊंचाई दी है और एशियाई महिला हैंडबॉल में उनकी मजबूत उपस्थिति को साबित किया है।

Back to top button