लखनऊ के “अटल चौक” से अटल गायब, मेयर हुई नाराज 

लखनऊ। विगत दिनों शहर के सौंदर्यीकरण के दौरान हजरतगंज के सबसे बड़े चौराहे अटल चौक के मध्य में लगे अटल चौक की पट्टिका को गायब कर दिया गया। जिस पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने नाराजगी जताई है। नगर निगम सामूहिक विवाह योजना से वापस आते समय महापौर संयुक्ता भाटिया की नजर अटल चौक के मध्य में लगे अटल के बोर्ड पट्टिका पर पड़ी तो वहाँ से वह गायब मिला।

जिस पर श्रीमती भाटिया ने कड़ी नाराजगी जताई। उनके द्वारा आस पड़ोस में पता करने पर पता चला कि विगत फरवरी माह के प्रारंभ में ही बोर्ड को हटाया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के शहर लखनऊ में उनके नाम पर रखे गए अटल चौक से श्रद्धेय अटल का नाम गायब होना आश्चर्यजनक है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने सख्त नाराजगी जताते हुए प्रशासक नगर निगम, जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार को फोन कर सख्त नाराजगी जताई और पुन: अटल का नाम की पट्टिका चौराहे के मध्य में तत्काल लगाने के लिए कहा।

नि.महापौर ने कहा कि अटल के शहर से अटल को गायब करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसको तत्काल पुन: स्थापित कराया जाएगा।ज्ञात हो कि विगत वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के देहावसान के पश्चात 25 अगस्त 2018 को आयोजित नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में महापौर संयुक्ता भाटिया ने उक्त आम बोल चाल की भाषा मे चल रहे हजरतगंज चौक को अटल चौक नाम देते हुए नामकरण किया था। जिसका लोकार्पण महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वयं श्रद्धेय अटल की पुण्यतिथि पर सभी दलो के पार्षदों संग किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button