सड़क पर तड़पते युवक को मंत्री स्वाती सिंह ने पहुंचाया अस्पताल

लखनऊ। एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को देखकर मंत्री स्वाती सिंह ने मानवता का परिचय दिया और रोड पर तड़पते व्यक्ति को खुद अस्पताल लेकर गईं तथा डॉक्टरों से मिलकर उसका इलाज कराया। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दी।

स्वाती सिंह क्षेत्र के लोगों से मिलकर आ रही थीं, उसी समय बंगला बाजार में एक मोटरसाइकिल सवार जैदी (35) रोड पर तड़प रहा था, कोई गाड़ी उसे टक्कर मारकर निकल गई थी।

नजर पड़ते ही स्वाती सिंह ने अपनी गाड़ी रोकवाई और अपनी ही गाड़ी में लेकर लोकबंधु अस्पताल गईं वहां पर उसके पूरे इलाज की व्यवस्था की और देर शाम तक वहीं खुद बैठी रहीं। उसके घरवालों को भी सूचना दी।

Leave a Reply

Back to top button