Friday, January 16, 2026
More

    AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी, सास और साले को किया गिरफ्तार

     बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस ने 9 दिसंबर को आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष के मामले में उसकी पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार किया है। DCP व्हाइट फील्ड डिवीजन, बेंगलुरु (कर्नाटक) शिवकुमार ने बताया कि आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम, हरियाणा से, जबकि सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया।

    DCP ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर बेंगलुरु लाया गया और रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अतुल सुभाष (34) का शव बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु इलाके में स्थित उनके घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। आत्महत्या से पहले सुभाष ने एक वीडियो और सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न और मानसिक दबाव डालने का आरोप लगाया था।

    उसने यह भी दावा किया कि उसके ससुराल वालों ने उसे झूठे मामलों में फंसाया और लगातार उसे तंग करके आत्महत्या के लिए मजबूर किया।मराठाहल्ली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया तथा निकिता और दो अन्य को गिरफ्तार किया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular