Thursday, June 19, 2025
More

    मत्स्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए कैबिनेट मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद ने पोर्टल का किया शुभारम्भ 

    प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत 30 मई से 15 जून तक आवेदन आमंत्रित

    लखनऊ। मत्स्य निदेशालय में विभागीय योजनाओं के लिए आम जन-मानस से आवेदन प्राप्त करने के लिए कैबिनेट मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद ने आज यहां पोर्टल का शुभारम्भ किया गया।
    यह भी पड़े 

    लोगों को सम्मानित करेगी पुलिस की हर घर कैमरा योजना

    पोर्टल पर प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना तथा मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत विभिन्न परियोजाओं हेतु आनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईट http://fisheries.up.gov.in पर प्राप्त किये जाएंगे। मंत्री ने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वीडियों कान्फ्रेन्सिग कक्ष का लोकार्पण किया।
    इस अवसर पर मत्स्य मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद ने मत्स्य विकास संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत 30 योजनाओं हेतु आनलाइन आवेदन 30 मई से 15 जून  तक आमंत्रित किए जाएंगे।
    यह भी पड़े 
    डा0 निषाद ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत ग्राम समाज के पट्टे पर आवंटित तालाबों में मत्स्य पालन हेतु निवेश तथा मत्स्य बीज बैंक की स्थापना हेतु सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके अन्तर्गत 625 हेक्टेयर जलक्षेत्रों में मत्स्य पालन निवेश एवं मत्स्य बीज बैंक की स्थापना हेतु लगभग 700  लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
    यह भी पड़े 
    डा0 निषाद ने बताया कि निषादराज बोट सब्सिडी योजनान्तर्गत मत्स्य पालकों व मछुआरों को मछली पकड़ने एवं नौकायन हेतु नाव, जाल, लाईफ जैकेट, आइसबॉक्स आदि क्रय करने की सुविधा प्रदान करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। जिसके अन्तर्गत नाव, जाल आदि क्रय हेतु 1865 मछुआरों को लाभान्वित किया जाएगा।
    मत्स्य मंत्री ने कहा कि  योजना के अन्तर्गत सामुदायिक भवन निर्माण, मछुआ आवास निर्माण, दैवीय आपदा में चिकित्सा सहायता, प्रशिक्षण एवं महिला सशक्तिकरणसशक्तिकरण के माध्यम से मत्स्य पालकों एवं मछुआरों को लाभान्वित किया जाएगा।

    ये है योजना

    निजी भूमि पर तालाब निर्माण, मत्स्य बीज हैचरी निर्माण, बायोफ्लाक पॉण्ड, रियरिंग तालाब निर्माण, रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम, इन्सुलेटेड व्हीकल्स, मोटर साइकिल विद आइसबॉक्स, थ्री-व्हीलर विद आइसबॉक्स, साइकिल विद आइसबॉक्स, जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र, मत्स्य आहार प्लान्ट, मत्स्य आहार मिल, केज संवर्धन, पेन संवर्धन, सजावटी मछली रियरिंग यूनिट, कियोस्क निर्माण, शीतगृह निर्माण, मनोरंजन मात्स्यिकी, डाइग्नोस्टिक मोबाईल लैब, मत्स्य सेवा केन्द्र एवं सामूहिक दुर्घटना बीमा

     

    RELATED ARTICLES

    Most Popular