CM YOGI ने अपनी बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता को नवीनीकृत किया

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM YOGI) ने बीजेपी में अपनी प्राथमिक सदस्यता को नवीनीकृत किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

(CM YOGI)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता केंद्रित, राष्ट्रनिष्ठ, लोकनिष्ठ राजनीतिक दल है।एकमात्र पार्टी है, जो भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों, भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के भाव के साथ कार्य करती है।पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता को आज नवीनीकृत कर मैं गौरव की अनुभूति कर रहा हूं। CM YOGI

(CM YOGI0सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं जनता-जनार्दन का आह्वान करता हूं कि ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण के लिए #BJPSadasyata2024 आंदोलन से अवश्य जुड़ें।यह एक राष्ट्रीय कार्य है।

कन्नौज का ‘नवाब ब्रांड’ समाजवादी पार्टी का वास्तविक चेहरा : CM YOGI

(CM YOGI)आप 8800002024 पर मिस्ड कॉल के द्वारा अथवा @NamoApp के जरिए जुड़ सकते हैं।विधानसभा स्तिथि बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी , उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा , सुरेश खन्ना , सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने सदस्यता अभियान की शुरुआत में मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। बीजेपी ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र छोड़कर पूरे देश में इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।

 

Back to top button