Friday, October 24, 2025
More

    महिलाओं के स्वास्थ्य और साफ-सफाई के महत्व पर हुई चर्चा 

    लखनऊ .लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन लैंड पोर्ट अथॉरिटी, रुपैडिहा के कांफ्रेंस हॉल में कराया गया।

    इस कार्यशाला में महिलायों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फ़ैलाने हेतु मासिक धर्म का स्वास्थ्य पर प्रभाव और साफ़ सफाई के महत्व पर चर्चा की गयी।

    इसमे लैंड पोर्ट पोर्ट अथॉरिटी की महिला स्टाफ, एसएसबी की महिला स्टाफ, नेपाल लैंड पोर्ट अथॉरिटी की महिला कर्मचारी, फ़ूड क्वारंटाइन नेपाल की महिला कर्मचारी, कस्टम नेपाल कि महिला कर्मचारी, इमीग्रेशन नेपाल कि महिला कर्मचारी नगर पंचायत महिला कर्मचारी, सिविल पुलिस की 90 महिला क्रमचारियों ने भाग लिया।

    कार्यशाला में लखनऊ से आई डॉक्टर प्रियंका सक्सेना, डॉक्टर स्वेता चहल वैश्य, नेपाल आईसीपी करुना चौधरी ने अपने विचारों से प्रतिभागियों को लाभान्वित किया। इसी के साथ साथ इंटर रिलेशन ऑफ़ जेंडर एंड मेंटल हेल्थ वर्कशॉप भी आयोजित की गई।

    इसमें लखनऊ कि डॉक्टर सिमरन सिंह, डॉक्टर प्रियंका सक्सेना , डॉक्टर करुना पाण्डेय , कस्टम चीफ नेपाल जनार्जन पौदल, डॉक्टर उमा शंकर वैश्य, चेयरमैन नगर पंचायत, मुख्य अतिथि अंजलि यादव (उप जिलाधिकारी) नानपारा ने अपने विचारों से प्रतिभागियों को लाभान्वित किया।

    मुख्य अतिथि अंजलि यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ये बड़े खुशी कि बात है कि आज महिलायों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं मेंटल हेल्थ पर हम खुल कर बात कर रहे हैं।

    अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तो आपके कार्य छमता में विकास तो होगा ही, परिवार भी खुश रहेगा। इस कार्यशाला में भारत नेपाल के क्रमचारियों, टीचर, छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता व प्रत्रकारो ने भी भाग लिया।

    आये हुए अतिथियों का स्वागत लैंड पोर्ट अथॉरिटी के मेनेजर सुधीर शर्मा एवं धन्यवाद् ज्ञापन सुरक्षा प्रभारी रामनिरंजन ने किया। इस अवसर पर आईसीपी नेपाल के मेनेजर तारक राज जोशी, प्लांट क्वारंटाइन के डॉक्टर प्रदीप कुमार, इमीग्रेशन प्रभारी राम अवध सिंह, एसएसबी प्रभारी शिवम् कुमार, इंस्पेक्टर भरत पाठक, एसएचओ दद्दन सिंह, इंस्पेक्टर रुपैडिहा, एफएसएसओ ओमपाल सिंह, अमित सिंह, जेइ ऋषभ सिंह, पुष्कर, अरुणय रमण, देवांश सिंह ने इस कार्यशाला को सफल बनाने में योगदान दिया।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular