Tuesday, December 23, 2025
More

    मनु भाकर, डी. गुकेश,हरमनप्रीत व प्रवीण को मिलेगा खेल रत्न, 32 को अर्जुन पुरस्कार, देखें लिस्ट

    नयी दिल्ली। भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने वर्ष 2025 के खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इस बार मनु भाकर (निशानेबाजी), डी. गुकेश (शतरंज), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी) और प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स) को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान “खेल रत्न पुरस्कार” प्रदान किया जाएगा।

    इसके अलवा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, हॉकी, तैराकी, शतरंज, पैरा एथलेटिक्स और बैडमिंटन से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। सभी पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

    अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ी

    1. ज्योति याराजी (एथलेटक्सि)
    2. अन्नू रानी (एथलेटक्सि)
    3. नीटू (मुक्केबाजी)
    4. स्वीटी (मुक्केबाजी)
    5. वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
    6. सलीमा टेटे (हॉकी)
    7. अभिषेक (हॉकी)
    8. संजय (हॉकी)
    9. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
    10. सुखजीत सिंह (हॉकी)
    11. राकेश कुमार (पैरा-तीरंदाजी)
    12. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
    13. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
    14. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
    15. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)
    16. धर्मबीर (पैरा एथलेटिक्स)
    17. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
    18. एच होकातो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)
    19. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
    20. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
    21. नितेश कुमार (पैरा-बैडमिंटन)
    22. थुलासिमथी मुरुगेसन (पैरा-बैडमिंटन)
    23. नित्या श्री सुमति सिवन (पैरा-बैडमिंटन)
    24. मनीषा रामदास (पैरा-बैडमिंटन)
    25. कपिल परमार (पैरा-जूडो)
    26. मोना अग्रवाल (पैरा-शूटिंग)
    27. रूबीना फ्रांसिस (पैरा-शूटिंग)
    28. स्वप्निल सुरेश कुसले (शूटिंग)
    29. सरबजोत सिंह (शूटिंग)
    30. अभय सिंह (स्क्वाश)
    31. साजन प्रकाश (तैराकी)
    32. अमन (कुश्ती)

     

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular