Wednesday, October 22, 2025
More

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब जीता

    राजगीर (बिहार)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब जीतकर अजेय रहीं। बुधवार को राजगीर के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हराया। इस ऐतिहासिक जीत में दीपिका ने भारत के लिए तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में एकमात्र गोल किया।

    जीत के बाद ट्रॉफी के साथ जश्न मनाती भारतीय खिलाड़ी।

    भारत ने दीपिका के गोल से चीन को 1-0 से हराया

    फाइनल मुकाबले में पहले और दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ, दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। दूसरे क्वार्टर में भारत को चार पेनाल्टी और चीन को दो पेनाल्टी मिलीं, लेकिन दोनों टीमें इन पेनाल्टी का फायदा नहीं उठा पाईं। फिर तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की खिलाड़ी दीपिका ने गोल करके टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई और अंत में यही स्कोर रहा, जिससे भारत ने चीन को हराया।

    इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने 2023 में रांची और 2016 में सिंगापुर में यह खिताब जीता था।

    भारत की शानदार जीत से यह भी साबित हुआ कि वे एशियाई हॉकी में एक मजबूत टीम हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 6 देशों की टीमें भाग ले रही थीं, और भारत ने सेमीफाइनल में जापान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular