जूडोका कपिल को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

लखनऊ। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जूडोका कपिल को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

कपिल कई वर्षों से लखनऊ में अपने कोच मुनावर अंजार के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कपिल ने 15 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और 7 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है।

कपिल अपने सभी उपलब्धियों का श्रेय अपने कोच मुनावर को देते हैं। उनका कहना है कि वह आज जो कुछ भी हैं, वह कोच मुनावर की वजह से हैं।

कपिल ने पेरिस पैरालंपिक खेलों में जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर 60 वर्षों बाद इतिहास रच दिया।

इस सम्मान समारोह के अवसर पर  मुनावर अंजार, भारतीय ब्लाइंड और पैरा जूडो संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी और उत्तर प्रदेश ब्लाइंड और पैरा जूडो संघ के महासचिव सुधीर हलवासिया भी उपस्थित थे।

यह जानकारी भारतीय ब्लाइंड और पैरा जूडो संघ की संयुक्त सचिव श्रीमती आयशा मुनावर ने दी।

Related Articles

Back to top button