राजीव श्रीवास्तव के ऑलराउंड प्रदर्शन से टाइम्स ऑफ इंडिया फाइनल में पहुंची

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच राजीव श्रीवास्तव के बेहतरीन ऑलराउंड खेल (19 रन और 2 विकेट) की बदौलत टाइम्स ऑफ इंडिया ने एसबीआई कप मीडिया प्रीमियर लीग के पहले सेमीफाइनल में एलएसजेए एकादश को 27 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में टाइम्स ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 132 रन बनाए। अब्बास रिजवी (39 रन, 34 गेंद) और कप्तान राजीव श्रीवास्तव (19 रन, 21 गेंद) ने चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

जवाब में, एलएसजेए एकादश का प्रदर्शन धीमा रहा। टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 105 रन ही बना सकी। विक्रम श्रीवास्तव (26 रन) और शुभम (20 रन) ने कुछ प्रयास किए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से राजीव श्रीवास्तव और ऋषि सिंह सेंगर ने 2-2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।

 

Back to top button