Sunday, January 25, 2026
More

    खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 : सुधीर शर्मा रोइंग प्रतियोगिता के लिए कंप्टीशन मैनेजर

    लखनऊ।  यूपी रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 उत्तर प्रदेश  में रोइंग की स्पर्धा के लिए कंप्टीशन मैनेजर  नियुक्त किया गया है। यूपी रोइंग एसोसिएशन की चयन समिति के अध्यक्ष आदित्य मिश्रा-आईपीएस ने  सूचित किया कि सुधीर शर्मा को भारत के अध्यक्ष रोइंग फेडरेशन राज लक्ष्मी सिंह देव जो भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं, उनके द्वारा यह जिम्मेदारी दी गई है।

    खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में  रोइंग की चैंपियनशिप गोरखपुर के रामगढ़ ताल में 27 से 31 मई तक आयोजित होगी।  इस उपलब्धि पर मुख्य संरक्षक डॉ डेनिश शर्मा एमएलसी, पूर्व उपमुख्यमंत्री, संरक्षक डॉ.आरपी सिंह आईपीएस, डीजी, सेवानिवृत्त, यूपी रोइंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पवन सिंह एमएलसी और डीजी, प्रशिक्षण रेणुका मिश्रा आईपीएस, एन.पद्मजा चव्हाण एडीजी, ने सुधीर शर्मा को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी।

    आदित्य मिश्रा ने बताया कि हरीश शर्मा, राकेश शुक्ला, बी.एस. रावत, एस एम भट्ट, संदीप अरोड़ा, अखिलेश सिंह, जागृत गुप्ता, गणेश निषाद, एस एन गुप्ता, प्रकाश अवस्थी, निशांत जायसवाल, राज शर्मा, देवेंद्र शुक्ला, बलवंत सिंह, सुमित कुमार केआईयू गेम्स 2022 रोइंग में जूरी और तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular