Friday, October 24, 2025
More

    दिल्ली ने सर्वाधिक 18 स्वर्ण पदक के साथ जीती ओवरआल चैंपियनशिप ट्राफी

    लखनऊ।  दिल्ली के खिलाड़ियों ने द्वितीय राष्ट्रीय हैपकिडो चैंपियनशिप-2023 में अपने उम्दा खेल का जलवा दिखाते हुए सर्वाधिक 18 स्वर्ण पदक जीतते हुए ओवरआल चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। हैपकिडो एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैपकिडो एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में संपन्न इस चैंपियनशिप में दिल्ली ने 18 स्वर्ण, 21 रजत व 15 कांस्य सहित कुल 54 पदक अपने नाम किए।

    दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की टीम 11 स्वर्ण, 11 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 30 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रही। वहीं तीसरे स्थान पर रही मणिपुर की टीम 10 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि मोनिका गर्ग (वरिष्ठ आईएएस) और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

    समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए सुधीर एम बोबडे (आईएएस) ने उपस्थित अतिथिगण का आभार जताते हुए विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। अंत में आयोजन सचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (अध्यक्ष, हैपकिडो एसोसिएशन इंडिया)  ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हैपकिडो एसोसिएशन इंडिया के महासचिव रूपकमल नंदी, कोषाध्यक्ष एनएन पाण्डेय व अन्य मौजूद थे।

    अंतिम दिन के परिणाम

    सीनियर महिला (44 से 48 किग्रा) :- स्वर्ण : आरती (दिल्ली)
    सीनियर महिला(48 से 52 किग्रा):-  स्वर्ण: पायल (दिल्ली), रजत:  सुष्मिता घोष (पश्चिम बंगाल)
    सीनियर महिला (52 से 57 किग्रा) :- स्वर्ण: रूपा खातून (पश्चिम बंगाल)
    सीनियर महिला, (57 से 62 किग्रा):- स्वर्ण: श्वेता (दिल्ली),रजत: काकली मजुमदार (पश्चिम बंगाल)
    सीनियर महिला (62 से 68 किग्रा) :- स्वर्ण: एल जोयप्रिया चानू (दिल्ली)
    सब जूनियर बालक (34 से 38 किग्रा):- स्वर्ण: साक्षण (दिल्ली), रजत: त्रियम कुमार (झारखंड)
    सब जूनियर बालक (38 से 42 किग्रा):- स्वर्ण: एल.रोहित मेइती (मणिपुर), रजत : प्रज्वल (दिल्ली)
    सब जूनियर बालक (42 से 46 किग्रा):- स्वर्ण: मौलिक वर्मा (दिल्ली), रजत – लिशान (मणिपुर),
    सब जूनियर बालक (46 से 50 किग्रा):- स्वर्ण: कृष्णा (दिल्ली), रजत : रेड्डी साधुखान (पश्चिम बंगाल)
    जूनियर बालक (35-40 किग्रा):- स्वर्ण : पीयूष (दिल्ली)
    जूनियर बालक (40-45 किग्रा):- स्वर्ण: निशांत (दिल्ली), रजत : शुभम कुमार (झारखंड)
    जूनियर बालक (45-50 किग्रा):- स्वर्ण : आर्यन तंवर, रजत : आदित्य गुप्ता (दिल्ली)
    जूनियर बालक (50-55 किग्रा):- स्वर्ण: रामानंद शर्मा (पश्चिम बंगाल), रजत : अमन बारिक (पश्चिम बंगाल)
    जूनियर बालक (55-60 किग्रा):- स्वर्ण: एम. केबिदीन सिंह (मणिपुर), रजत: सुरेंद्र (दिल्ली)
    जूनियर  बालक (60-66 किग्रा):- स्वर्ण: पवन यादव (झारखंड)
    जूनियर बालक (66-72 किग्रा):- स्वर्ण: ज्योतिष बोरो (असम)
    जूनियर बालक (72-84 किग्रा):- स्वर्ण: प्रियांशु (दिल्ली),रजत : मासूम हुसैन (पश्चिम बंगाल)

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular