Wednesday, October 22, 2025
More

    मुनव्वर अंजार को मिली अंतर्राष्ट्रीय जूडो फेडरेशन से आठवीं डान ब्लैक बेल्ट की उपाधि

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के वरिष्ठ रेफरी और अंतर्राष्ट्रीय जूडो रेफरी मुनव्वर अंजार ने भारतीय खेल जगत में नया इतिहास रच दिया है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय जूडो फेडरेशन (IJF) द्वारा प्रतिष्ठित आठवीं डान ब्लैक बेल्ट की डिग्री से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि पाने वाले वह पहले भारतीय और दक्षिण एशियाई खिलाड़ी एवं अधिकारी हैं।

    इस ऐतिहासिक सम्मान के साथ ही मुनव्वर अंजार को अंतर्राष्ट्रीय जूडो फेडरेशन के डान ग्रेड कमीशन में एशियाई सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। अब वह पूरे एशिया के खिलाड़ियों को डान ग्रेड उपाधि प्रदान कर सकेंगे, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

    उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने बताया कि मुनव्वर को यह सम्मान हाल ही में लखनऊ के हलवासिया कोर्ट, हज़रतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो एकेडमी में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। जापान के राजदूत ओनो केइची ने स्वयं उन्हें डान ग्रेड प्रमाणपत्र प्रदान किया।

    समारोह में जापान दूतावास से नोरियाकी एबीई (राजनीतिक मामलों के मंत्री), मयूमी त्सुबाकिमोटो (प्रथम सचिव) और महो हाकामाता (तृतीय सचिव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुनव्वर की उपलब्धियों की प्रशंसा की और भारतीय जूडो को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में उनके योगदान की सराहना की।

    इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में यूपी पुलिस ने 95 पदक जीतकर रचा इतिहास

     

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular