Monday, June 16, 2025
More

    नवीन सीमा शुल्क गोदाम परिसर का हुआ उदघाटन

    नवीन सीमा शुल्क गोदाम परिसर

    लखनऊ। नवीन सीमा शुल्क गोदाम परिसर का उदघाटन कुर्सी रोड स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारगृह निगम के परिसर में किया गया।

    यह भी पड़े-सीएम योगी ने सैफई को दी करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात 

    जब्तशुदा सामान के समुचित भंडारण की सुविधा

    जिसका लोकार्पण मुख्य आयुक्त, सीमा शुल्क (निवारक) परिक्षेत्र पटना अजय सक्सेना ने फीता काट कर किया गया। इस गोदाम में जब्तशुदा सामान के समुचित भंडारण की सुविधा है। इसके अतिरिक्त इस परिसर में जब्तशुदा वाहनों के सुरक्षित भंडारण के लिए पर्याप्त खुला स्थान है।अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों के कार्य करने हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय भी है।

    यह भी पड़े-अयोध्या में रन-फॉर-राम हॉफ मैराथन का आयोजन 10 मार्च को 

    इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य आयुक्त ने नवीन परिसर के लीज पर लेने की प्रक्रिया में अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा दिखाए गए उत्साह एवं तत्परता की प्रशंसा की और राजस्व संग्रहण के मामलों में नवीन तकनीकी के इस्तेमाल और जब्तशुदा सामानों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

    यह भी पड़े-योगी सरकार यूपी में जल्द शुरू करने जा रही MYUV अभियान 

    कार्यक्रम में रंजीत कुमार, आयुक्त, सीमा शुल्क ने बताया कि एक समुचित क्षमता वाले गोदाम की आवश्यकता पिछले काफी समय से महसूस की जा रही थी। अधीनस्थ अधिकारियों के त्वरित एवं समयबद्ध प्रयास की प्रशंसा की। अपर आयुक्त अजय कुमार मिश्र एवं गौरव चंदेल ने परिसर के निरीक्षण के उपरांत बताया कि यह गोदाम भविष्य में भी आवश्यकताओं की कसौटी पर खरा सिद्ध होगा।

    यह भी पड़े-अयोध्या में गुजरात यात्री निवास के लिए10 करोड़ आवंटित 

    इस अवसर पर नंदेश्वर सिंह सहायक आयुक्त ने मुख्य अतिथि अजय सक्सेना एवं समस्त उच्च अधिकारियों की अगवानी की। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड समय में संपादित यह कार्य उच्च अधिकारियों के विश्वास एवं कुशल निर्देशन का प्रतिफल है। गोदाम परिसर को एक आदर्श गोदाम के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक आरबी गुप्त ने भी अपने विचार रखे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular