Thursday, October 23, 2025
More

    ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित जीते सात पदक

    लखनऊ। ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली के सेंट्रल अकादमी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ग्रैंड ओपन  ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण 1 रजत व 2 कांस्य पदक सहित सात पदक जीत कर परचम लहराया। इसमें क्योरगी में दिव्य राज वंश ने अंडर-17 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। अभिराज यादव को अंडर-30 किग्रा व आशुतोष मिश्रा को अंडर-51 किग्रा में कांस्य पदक मिला।
    पूमसे इवेंट में दिव्य राज वंश, अभिराज यादव व प्राची पाल ने स्वर्ण एवं आशुतोष मिश्रा ने रजत पदक जीते। पदक विजेताओं को कोरिया के मास्टर वोन ली ने पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
    यह सभी खिलाड़ी वर्तमान समय में ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक/ निदेशक अतुल यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अतुल यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में  दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान हरियाणा पंजाब सहित आठ राज्यों के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular