Wednesday, October 22, 2025
More

    युवा उत्सव में भाग लेने के लिए 20 अक्टूबर तक होंगे पंजीकरण

    लखनऊ। युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन  21 अक्टूबर को लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, विनम्रखण्ड, गोमतीनगर  में किया जायगा।।
    क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपिका यादव ने बताया की जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन निर्धारित सांस्कृतिक अवयव के अन्र्तगत निम्न विधाओं में किया जायेगा।
    1.सॉस्कृतिक अवयव लोकनृत्य (एकल एवं समूह), विधा में आदिम प्रकृति (प्रिमिटिव) या भारत शैली यथा-चरकुला, ख्याल, रासलीला, नौटंकी, कथक, कजरी तथा लोकगीत (एकल एवं समूह) विधा में भारतीय गीतों यथा सोहर, कजरी, कहरवा, कीर्तन, नौका झक्कड़, रागिनी, चनयनी, बंजारा और नजावा, बिरहा, चैती, गजल, कव्वाली आदि तथा किसी भी क्षेत्रीय भाषा में कराया जायेगा।
    2. जीवन कौशल अवयव के अन्र्तगत कविता, कहानी लेखन, चित्रकारी, डिक्लेमेशन की प्रतियोगितायें करायी जायेंगी।
    3. थीमेटिक अवयव के अंतर्गत अभिनव प्रोजेक्टों का प्रस्तुतीकरण करते हुए सांइस मेला का आयोजन एकल एवं समूह 02 श्रेणियों में कराया जायेगा।
    4. इस कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी कोई भी कलाकार भाग ले सकता है।
    5. कलाकारों की आयु 12 जनवरी, 2025 को 15 वर्ष से कम एवं 29 वर्ष से अधिक न हो।
    6. इस कार्यक्रम में उच्च कोटि का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को मण्डल स्तरीय युवा उत्सव / प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
    7. इच्छुक कलाकार अपने जन्मतिथि, पहचान एवं निवास सम्बन्धी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एक पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ संलग्न कर संबंधित विधा में अपना पंजीकरण दिनाँक 20 अक्टूबर  तक तृतीय तल, विकास भवन, ए-ब्लाक सर्वोदय नगर, इन्दिरा नगर स्थित जिला युवा कल्याण कार्यालय में करा सकते है।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular