Wednesday, August 20, 2025
More

    सनातन धर्म भारत की आत्मा और संस्कृति की आधारशिला है – निंबाराम

    जयपुर। सालों की गुलामी के बाद अब अमृत काल का वह समय आ गया है जब हम सकारात्मक चिंतन करते हुए अपनी उपलब्धियों पर गर्व करें तथा अपनी संस्कृति और पर्यावरण को बचाने का हर संभव प्रयास करें।

    यह भी पढ़े-जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025-दुनिया भर की पुरस्कार विजेता हस्तियां इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगी

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम,श्री माधव स्मृति सेवा प्रन्यास अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान,अजमेर के सभागार में आयोजित प्रबुद्धजन गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने कहा कि हिंदुओं को संगठित रहना होगा तथा जातिगत भेदभाव से दूर रहकर समाज में समरसता पैदा करनी होगी।

    यह भी पढ़े- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत को चरितार्थ कर रही है : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री

    उन्होंने छुआछूत को अवैज्ञानिक बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म भारत की आत्मा और संस्कृति की आधारशिला है। यह कोई सीमित कालखंड में उत्पन्न दर्शन नहीं, बल्कि शाश्वत सत्य है जो हजारों वर्षों से भारत की आत्मा बना हुआ है। सनातन धर्म में समरसता, सहिष्णुता, प्रकृति प्रेम और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अद्भुत समावेश है। उन्होंने कहा की भारतीय संस्कृति में नदियों, वृक्षों, पशु-पक्षियों और संपूर्ण सृष्टि को पूज्य माना गया है। हमारी संस्कृति सामाजिक समरसता पर आधारित है तथा यह समाज को जोड़ने वाली है।

    यह भी पढ़े- महाकुंभ : श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 करोड़ ने लगाई डुबकी 

    निंबाराम ने कहा कि हमें इतिहास के नायकों और लोक देवताओं को जाति के आधार पर नहीं बांटना चाहिए। इन्हें जाति या संप्रदाय के आधार पर विभाजित करना हमारे इतिहास के प्रति अन्याय होगा। अंग्रेजों और अन्य विदेशी आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति पर आक्रमण का षड्यंत्र किया और हमारी संस्कृति, भाषा, धर्म और परंपराओं को नष्ट करने का हर संभव प्रयास किया। अंग्रेजों ने हमारी गुरुकुल शिक्षा पद्धति को समाप्त कर दिया, हमारे मूल ग्रंथों को गलत व्याख्याओं से दूषित किया और हमारी परंपराओं को पिछड़ा बताने की साजिश रची।

    यह भी पढ़े-राम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

    उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज विश्व पटल पर भारत का एक अलग परिदृश्य है। विकसित भारत के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। स्वराज, स्वधर्म, स्व-तंत्र की स्थापना से ही भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर चित्तौड़ प्रांत के संघचालक जगदीश सिंह राणा और विभाग संघचालक मुकेश अग्रवाल भी उपस्थिति रहे। श्री माधव सेवा प्रन्यास के मंत्री खाजूलाल चौहान ने आभार व्यक्त किया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular