Tuesday, August 19, 2025
More

    महिला से चेन लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार 

    लखनऊ। थाना तालकटोरा व क्राइम टीम डीसीपी पश्चिमी की संयुक्त पुलिस टीम ने महिला से चेन लूट करने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिसे में एक बाल अपचारी भी शामिल है। जिस पर पहले से अभियोग पंजीकृत है। पुलिस घटना में शामिल मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
    डीसीपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार ने बताया की अर्चना शुक्ला निवासिनी 278/M/MIG रामनगर एलडीए कालोनी ऐशबाग थाना बाजारखाला ने बीती 16  जून को थाने पर सूचना दी थी की वह अपनी पुत्री के साथ स्कूटी से ई-ब्लाक मार्केट राजाजीपुरम से घर वापसी जा रही थी। इस दौरान न्यू अरोड़ा बैनक्वेट हॉल राजाजीपुरम के पास से दो बाईक सवार लोगो ने उनके गले से सोने की चैन छीन ली थी।
    सूचना के बाद अभियोग के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा घटना कारित करने वाले मार्गों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया गया जिस पर मुखबिर की सूचना पर क्राइम टीम के सहयोग से दो बदमाशों को आलमनगर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान शोभित यादव निवासी काकोरी मोड़ नरौना थाना काकोरी के रूप में हुई। जो सेंटरिंग का कार्य करता है।
    जबकि उसका दूसरा साथी नावालिग है। जो उसके साथ नाबालिग घटनाओ को अंजाम देने में साथ देता है। जिनके कब्जे से लूटी गयी चैन बरामद की गयी।  घटना में संलिप्त अभियुक्त नीरज रावत  निवासी काकोरी मोड़ नरौना थाना काकोरी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
    1. प्रभारी निरीक्षक श्री कैलाश चन्द्र दुबे थाना तालकटोरा लखनऊ।
    2. निरीक्षक श्री सोबरन सिंह थाना तालकटोरा लखनऊ।
    3. उ0नि0 प्रशिक्ष शुभम सिंह थाना तालकटोरा लखनऊ।
    4. उ०नि० आशीष बालियान क्राइम टीम DCP(W)
    5. हे0का0 प्रदीप तिवारी क्राइम टीम DCP (W)
    6. हे0का0 श्री गोविन्द क्राइम टीम DCP (W)
    7. हे0का0 आनन्दमणि सिंह थाना तालकटोरा लखनऊ।
    8. हे0का0 अरुण कुमार सिंह थाना तालकटोरा लखनऊ।
    9. का० आशीष कुशवाहा क्राइम टीम DCP (W)
    10. का0 वैभव नैन क्राइम टीम DCP (W)
    11. आरक्षी नवीन प्रताप सिंह थाना तालकटोरा लखनऊ।
    12. आरक्षी सुमित चौधरी थाना तालकटोरा लखनऊ।
    13. आरक्षी चालक राजेश कुमार गुप्ता थाना तालकटोरा लखनऊ।
    14. म0का0 निशा पाल थाना तालकटोरा लखनऊ।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular